पद: ऑफिस बॉय
मुख्य जिम्मेदारियाँ
ऑफिस एवं गोदाम (वेयरहाउस) की साफ-सफाई एवं व्यवस्था बनाए रखना।
कर्मचारियों एवं आगंतुकों को चाय, पानी एवं अन्य आवश्यक सेवा देना।
ऑफिस की फाइलों एवं दस्तावेज़ों को व्यवस्थित रखना।
फोटोकॉपी, स्कैन, प्रिंट एवं फाइलिंग का कार्य करना।
कुरियर, डिस्पैच एवं दस्तावेज़ों को भेजने एवं प्राप्त करने का कार्य करना।
डिस्पैच रजिस्टर एवं संबंधित रिकॉर्ड बनाए रखना।
ऑफिस स्टेशनरी एवं आवश्यक सामान की खरीदारी करना।
बैंक एवं अन्य आवश्यक कार्यालय संबंधी बाहरी कार्य करना।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए कार्यालय संबंधी कार्य समय पर करना।
प्रबंधन द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यालय संबंधी कार्य करना।
योग्यता
न्यूनतम 10वीं पास।
कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान (वांछनीय)।
वैध दोपहिया वाहन चलाने का लाइसेंस (वांछनीय)।
ईमानदार, समय का पाबंद, मेहनती एवं जिम्मेदार।